मैथिली भाषा-संस्कृति पर बनी पहले मैथिली वेबसीरीज " नूनरोटी" का हुआ उत्साह और उल्लास के साथ आयोजन।
महाराष्ट्र/नवी मुम्बई:- नवी मुंबई में लगातर मैथिल समाज को एक अलग पहचान दिलाने वाले मैथिल ट्रस्ट के तत्वावधान में, 14 जनवरी (रविवार) को पहले मैथिली वेबसीरीज " नूनरोटी " का सशुल्क प्रीमियर शो, नवी मुम्बई के जुईनगर स्थित बन्ट्स सेन्टर ऑडिटोरियम में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक मैथिली भगवती गीत "जय जय भैरवी" की प्रस्तुति से हुई, जिसमें मिथिला की लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा जी द्वारा गाए गीत पर मिथिला की बेटी गौरांगी चौधरी द्वारा भावपूर्ण भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया गया। विदित हो की _ गौरांगी, मिथिला के अमर शहीद सतीश चंद्र झा, जो कि बिहार सचिवालय पर झंडा फहराने वाले 7 शहीदों में से एक थे की वंशज हैं। ये बांका जिलान्तर्गत "खरहड़ा" गाँव की मूल निवासी हैं और मुम्बई में रहती हैं। इस कार्यक्रम में मैथिली वेबसीरीज "नूनरोटी" के आठो एपीसोड के साथ-साथ, मैथिली भाषा-संस्कृति पर व्याख्यान व बच्चों के बीच मैथिली शब्दों को लेकर प्रश्नोत्तरी आदि की प्रस्तुति हुई। ...