संदेश

सुप्पी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

108 कन्याओ के द्वारा निकाली गई कलश शोभायात्रा

चित्र
सीतामढी: जिला के सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के नरकटिया बौधि देवी स्थान पर आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं नौ दिवसीय रामकथा की कलश शोभायात्रा बुधवार को निकाली गई जिसमें 108 कन्याओ ने भाग लिया।  शोभा यात्रा बौधी देवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नरहा, बभनगामा शंकर मंदिर, नरकटिया,अंबा खुर्द, मोहनी मंडल होते हुए जमुनिया मठ के उतरहिनी बागमती पुरानी धार पहुंची। जहां बागमती नदी का जल कन्याओं के द्वारा कलश में भरकर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर प्रांगण में रखा गया।  जिसके बाद पुजारी द्वारा मंत्रोचार के साथ विधिवत यज्ञ की शुरुआत करवाई गई। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए प्रेमभूषण जी महाराज ने बताया कि यह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व राम कथा बुधवार से शुरू हुई है।  जिसमें बुधवार को कलश शोभायात्रा, गुरुवार को मंडप प्रवेश, शुक्रवार संध्या चार बजे से प्रतिदिन रामकथा का आयोजन। शुक्रवार को अग्नि मंथन के साथ यह नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ हो गया जो शनिवार 12 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो जाएगी।  इस महायज्ञ में वृंदावन की कथा वाचिका स...

सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत

चित्र
सुप्पी: प्रखंड क्षेत्र के रमनगरा वार्ड संख्या 3 निवासी नागेंद्र राय के 22 वर्षीय पुत्र राहुल राय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनका बेटा राहुल रोजी रोटी के लिए बक्सर के कोचक में रहकर कपड़े की फेरी करता था।                युवक की फाइल फोटो  जहां रविवार को फेरी के दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसे गंभीर चोटें आई जिसके बाद उसे इलाज हेतु बक्सर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान सोमवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।राहुल के मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  चार भाई, एक बहन में सबसे बड़ा था मृतक। मृतक के माता-पिता भाई-बहन सभी का रो रो कर बुरा हाल है। साथ ही गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। बेटे के मृत्यु के बाद माता-पिता विलाप करते हुए कहा कि हमारे ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

चित्र
सीतामढी/सुप्पी: आगामी सरस्वती पूजा 2022 के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सुप्पी थाना क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ शनिवार को सुप्पी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।  थानाध्यक्ष मंजर अहमद खान ने शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी सरस्वती पूजा के आयोजकों को कहा कि इस बार की पूजा में या तो छोटे  प्रतिमा बिठाए या फिर पूजा फोटो पर करें, इसके साथ ही उन्होंने डीजे और अन्य ध्वनि उपकरण पर सख्त रोक के भी निर्देश  दिए और कहा कि पूजा के दूसरे दिन निर्धारित समय पर बिना बाजे और कोविड-19 के गाईडलाईन का पालन करते हुए कम से कम लोगों के साथ ही विसर्जन करें।  दिए गए निर्देश में यह साफ तौर पर कहा गया कि थाना क्षेत्र के किसी भी  पूजा स्थल पर  डीजे और अन्य ध्वनि उपकरण ना बजाया जाए। प्रतिमा विसर्जन के लिए समय को किया गया निर्धारित। छोटी मूर्ति और विसर्जन के समय अधिक लोगों को ना जमा होने पर लगाया गया रोक। दूसरे दिन निश्चित रूप से विसर्जन करने का दिया गया निर्देश।...