सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत



सुप्पी: प्रखंड क्षेत्र के रमनगरा वार्ड संख्या 3 निवासी नागेंद्र राय के 22 वर्षीय पुत्र राहुल राय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनका बेटा राहुल रोजी रोटी के लिए बक्सर के कोचक में रहकर कपड़े की फेरी करता था।
               युवक की फाइल फोटो
 जहां रविवार को फेरी के दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसे गंभीर चोटें आई जिसके बाद उसे इलाज हेतु बक्सर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान सोमवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।राहुल के मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

चार भाई, एक बहन में सबसे बड़ा था मृतक। मृतक के माता-पिता भाई-बहन सभी का रो रो कर बुरा हाल है। साथ ही गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। बेटे के मृत्यु के बाद माता-पिता विलाप करते हुए कहा कि हमारे ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास नारायण घरत जी के जन्मदीन पर लोगों ने दी बधाई।

108 कन्याओ के द्वारा निकाली गई कलश शोभायात्रा

महिला दिवस और होली मिलन की खबर से झूम उठी सखी- बहिनपा।