घर –घर अक्षत व राम मंदिर चित्र सह पत्रक का हुआ वितरण

बिहार/सीतामढ़ी:- जिला के बेलसंड प्रखण्ड क्षेत्र के चंदौली पंचायत में घर –घर अक्षत व राम मंदिर चित्र सह पत्रक वितरण किया गया।

प्रखण्ड के संघ कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण कुमार एवं सांसद प्रतिनिधि साकेत कुमार सिंह के नेतृत्व में चंदौली पंचायत के घर –घर में अक्षत व राम मंदिर चित्र सह पत्रक वितरण किया गया।

इस अवसर पर क्या बच्चे ,क्या बुढ़े और क्या जवान सभी ने  बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने आराध्य  श्री रामचन्द्र जी  के प्रति काफी श्रद्धा, भक्ति  और आस्था  दिखाई।

उत्साह ऐसा की ठंढ भी भाग रही कोशों दूर 

 जैसा कि आप सभी जानते हैं  की 22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में श्री रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। 
 जिसके उपलक्ष्य में क्षेत्र वासियों को गाजे बाजे के साथ अक्षत देकर अयोध्या जाने का आमंत्रण दिया जा रहा हैं। 
 
अभियान प्रमुख ने बताया कि पूजित अक्षत घर घर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही आमजनों से आग्रह किया की  जा रहा है की  22 जनवरी 2024 के दिन सभी मठ मंदिरों एवं सभी राम भक्तों को अपने अपने घरों में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ करने, रंगोली बनाने, प्रभु श्री राम की आरती में शामिल होने एवं शाम में दीपावली मनाने की अपील की गई हैं। 

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरे कृष्ण झा, गुड्डू सिंह, राजू साह, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद सिंह, सुरेंद्र दास, अरुण साह,अनिल कुमार, राम सजीवन भंडारी सहित दर्जनों रामभक्त शामिल थे।

                                      बेलसंड  से (सम्वाददाता)
                                       अवनीश  कुमार  की रिपोर्ट 
                                          

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मैथिली भाषा-संस्कृति पर बनी पहले मैथिली वेबसीरीज " नूनरोटी" का हुआ उत्साह और उल्लास के साथ आयोजन।

मैथिल मिलन महोत्सव का हुआ आयोजन