संदेश

aasthaindianews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घर –घर अक्षत व राम मंदिर चित्र सह पत्रक का हुआ वितरण

चित्र
बिहार/सीतामढ़ी:-   जिला के बेलसंड प्रखण्ड क्षेत्र के चंदौली पंचायत में घर –घर अक्षत व राम मंदिर चित्र सह पत्रक वितरण किया गया। प्रखण्ड के संघ कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण कुमार एवं सांसद प्रतिनिधि साकेत कुमार सिंह के नेतृत्व में चंदौली पंचायत के घर –घर में अक्षत व राम मंदिर चित्र सह पत्रक वितरण किया गया। इस अवसर पर क्या बच्चे ,क्या बुढ़े और क्या जवान सभी ने  बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने आराध्य  श्री रामचन्द्र जी  के प्रति काफी श्रद्धा, भक्ति  और आस्था  दिखाई। उत्साह  ऐसा की ठंढ भी भाग रही कोशों दूर    जैसा कि आप सभी जानते हैं  की 22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में श्री रामलला विराजमान होने जा रहे हैं।    जिसके उपलक्ष्य में क्षेत्र वासियों को गाजे बाजे के साथ अक्षत देकर अयोध्या जाने का आमंत्रण दिया जा रहा हैं।    अभियान प्रमुख ने बताया कि पूजित अक्षत घर घर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही आमजनों से आग्रह किया की  जा रहा है की  22 जनवरी 2024 के दिन सभी मठ मंदिरों एवं सभी राम भक्तों को अपने अपने घरों...

मैथिली भाषा-संस्कृति पर बनी पहले मैथिली वेबसीरीज " नूनरोटी" का हुआ उत्साह और उल्लास के साथ आयोजन।

चित्र
महाराष्ट्र/नवी मुम्बई:- नवी मुंबई  में  लगातर मैथिल  समाज को एक अलग पहचान  दिलाने वाले   मैथिल ट्रस्ट के तत्वावधान में, 14 जनवरी (रविवार) को पहले मैथिली वेबसीरीज " नूनरोटी " का सशुल्क प्रीमियर शो, नवी मुम्बई के जुईनगर स्थित बन्ट्स सेन्टर ऑडिटोरियम में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित हुआ।  कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक मैथिली भगवती गीत "जय जय भैरवी" की प्रस्तुति से हुई, जिसमें मिथिला की लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा जी द्वारा गाए गीत पर मिथिला की बेटी गौरांगी चौधरी द्वारा भावपूर्ण भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया गया।  विदित हो की _ गौरांगी, मिथिला के अमर शहीद सतीश चंद्र झा, जो कि बिहार सचिवालय पर झंडा फहराने वाले 7 शहीदों में से एक थे  की वंशज हैं।  ये बांका जिलान्तर्गत "खरहड़ा" गाँव की मूल निवासी हैं और मुम्बई में रहती हैं। इस कार्यक्रम में मैथिली वेबसीरीज "नूनरोटी" के आठो एपीसोड के साथ-साथ, मैथिली भाषा-संस्कृति पर व्याख्यान व बच्चों के बीच मैथिली शब्दों को लेकर प्रश्नोत्तरी आदि की प्रस्तुति हुई।  ...

विकास नारायण घरत जी के जन्मदीन पर लोगों ने दी बधाई।

चित्र
विकास नारायण घरत जी (नगरसेवक पनवेल महानगरपालिका,मा़ सभापती सुशोभिकरण ,रायगढ़ जिला नियोजन समिति सदस्य) के जन्मदिन पर तमाम कामोठे वासियों और उनके करीबी मित्रों के द्वारा बधाइयां दी गई। उनके जन्मदिन को लेकर नवीमुंबई मैथिल ट्रस्ट के सचिव मुरारी ठाकुर ने उनके जन्मदिन पर बधाइयां और हार्दिक शुभकामनाएं दी।और कहा कि उनका आने वाला प्रत्येक नया दिन, उनके जीवन में अनेकों सफलताएं एवं अपार खुशियां लेकर आए। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से यही प्रार्थना की कि वह वैभव, एश्वर्य, उन्नति ,प्रगति ,आदर्श , स्वास्थ्य , प्रसिद्धि और समृद्धि के साथ आजीवन जीवन पथ पर गतिमान रहे ।अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामना आप जियो हजारों साल साल की दिन हो पचास हजार, भगवान उनपर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखें।

खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

चित्र
सुप्पी: प्रखंड कार्यालय स्थित सभा कक्ष में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक मोतीलाल प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि नागेंद्र राय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।मौके पर कृषि कार्यालय सीतामढ़ी से पहुंचे कृषि वैज्ञानिक रणधीर कुमार ने किसानों को खरीफ फसल के उत्पादन के लिए खेतों की तैयारी, खाद बीज का प्रयोग ,खेतों में रासायनिक खाद के बदले जैविक खाद का प्रयोग करने, खेतों की मिट्टी की जांच कराने , बीज गिराने से पहले उसका उपचार करने, सूक्ष्म सिंचाई योजना द्वारा खेतों में लगे फसलों का सिंचाई करने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।वही बिएओ विवेकानंद झा द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर प्रखंड कृषि कार्यालय से धान का बीज प्राप्त करने की सलाह दी ।वहीं मुखिया सह भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा द्वारा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हितों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई ।मौके पर कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलाकारों...

मनरेगा कार्यालय दोपहर तक बंद,लोग परेशान।

चित्र
सुप्पी: प्रखंड कार्यालय प्रांगण में स्थित मनरेगा कार्यालय दोपहर के 1:30 बजे तक बंद रहा। जिससे मनरेगा कार्यालय में कार्य करवाने पहुंचे दर्जनों व्यक्तियों को काफी देर इंतजार करने के बाद वापस लौटना पड़ा। मनरेगा कार्यालय में पहुंचे लोगों ने बताया कि जहां सरकार मनरेगा से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का कार्य करने के लिए निर्देश देती है दूसरी तरफ सुप्पी मनरेगा कार्यालय के कर्मी के घोर लापरवाही के कारण प्रखंड वासियों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि सप्ताह में इक्का-दुक्का दिन छोड़कर अधिकांश दिन कार्यालय में ताला लटका होता है। कर्मी आते भी हैं तो लेट लतीफ करके आते हैं जिससे लोगों को मनरेगा कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को श्रम की राशि से वंचित संजय कापर, अंजू देवी, सुनीता कुमारी समेत अन्य दर्जनों लोगों ने बताया कि उन लोगों को राशि प्राप्त करने के लिए मनरेगा कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। पर मनरेगा कार्यालय के कर्मी अपने लेट लतीफ रवैया से बाज नहीं आ रहे हैं जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन लोगों ने ब...

नेपाली शराब के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार।

चित्र
सुप्पी: शराब के एक मामले में पुलिस ने शनिवार की सुबह 147 बोतल नेपाली सोफी शराब और दो मोटरसाइकिल के साथ चार धंधेबाज को पकड़ा है। जिसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के विष्णुपुर कामदेव से दो बाइक बीआर 30 यू 2278 पैशन प्रो और बीआर 06 सीजी 1720 अपाची मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है, और चार शराब धंधेबाज को पकड़ा गया है। जिसकी पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के सिंदुरिया वार्ड 1 निवासी मोहन साह के पुत्र सोनू कुमार, सुरेश महतो के पुत्र प्रकाश कुमार, कृष्ण देव महतो के पुत्र राजकुमार महतो और थाना+ जिला शिवहर निवासी संतोष तिवारी के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। पकड़े गए सभी शराब कारोबारियों पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जनता दरबार में आधा दर्जन से अधिक मामलो का हुआ निपटारा।

चित्र
सुप्पी: भूमि विवाद मामलों की सुनवाई हेतु आयोजित जनता दरबार में शनिवार को कुल आठ मामलों में सुनवाई हुई। आयोजित जनता दरबार में सीओ रामजी प्रसाद केसरी और प्रभारी थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने संयुक्त रुप से भूमि विवाद संबंधित आए 8 मामलों को सुना। जिसके बाद 2 मामलों का निष्पादन ऑन द सपोर्ट किया गया। वहीं अन्य मामलों में जरूरी कागजात के साथ दोनों पक्षों को अगली निर्धारित तीथी पर आने को कहा गया। सी ओ रामजी प्रसाद केसरी ने कहा कि कुछ मामलों की सुनवाई में दूसरे पक्ष अनुपस्थित थे इस वजह से सुनवाई नहीं हो पाई ऐसे व्यक्तियों को नोटिस के जरिए अगली दी गई थी थी पर उपस्थित रहने को कहा गया कुछ मामलों में जरूरी कागजात के अभाव में सुनवाई अगली तारीख को दी गई।

औचक निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना के कार्यालय में लटका ताला।

चित्र
सुप्पी: प्रखंड क्षेत्र के बाल विकास परियोजना कार्यालय का आलम कुछ यूं है 12 बजे तक लेट नहीं और दो बजे किसी से भेंट नहीं।यह की एक या दो दिन की बात नहीं है। लगातार लेट लतीफा देखने को मिलता है इस कार्यालय में। इसी क्रम में शनिवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय सुप्पी का प्रमुख तेतरी देवी एवं बीडीओ सनी सौरभ द्वारा दिन के करीब 12:00 बजे औचक निरीक्षण किया गया।जिस क्रम में प्रमुख एवं बीडीओ द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय में ताला लटका पाया गया। प्रमुख एवं बीडीओ द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय के गेट पर करीब आधा घंटा इंतजार किया गया ।परंतु कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित नहीं हो सके। जिस कारण प्रमुख एवं बीडीओ को बैरंग ही लौटना पड़ा। 🔴 क्या कहा प्रखंड प्रमुख ने  प्रमुख तेतरी देवी ने बताया कि मेरे द्वारा किए गए आज तक निरीक्षण में पाया गया कि सुबह के 11:30 बजे तक सीडीपीओ कार्यालय में ताला लटका हुआ था उसके बाद मैंने तकरीबन आधे घंटे तक गेट के बाहर इंतजार किया कि शायद कोई कर्मचारी ना करके बोले मगर 12:00 बजे तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी या नहीं पहुंचे निरीक्षण के क्रम में द...

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी ने सुप्पी तटबंधों का किया निरीक्षण।

चित्र
सुप्पी: जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा ने प्रखंड क्षेत्र के कई तटबंधो का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बताया कि निरीक्षण में यह पाया गया कि सभी तटबंधो की स्थिति अच्छी है अगर आगे चलकर किसी भी तटबंध में किसी भी प्रकार की दिक्कतें आती है उसकी यथाशीघ्र मरमत कराया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी ने प्रखंड में चल रहे मनरेगा कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सुप्पी प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहे अमृत सरोवर जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बरसात से पहले कार्य को पूर्ण करने की बात कही। साथ ही उपस्थित मनरेगा विभाग के कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित विभाग से जानकारी मांगी जिसमें मनरेगा विभाग ने बताया कि जल संसाधन विभाग से दो पोखर का कार्य हुआ है। उसमें एक मोहनी मंडल और एक सुप्पी में है वहीं मनरेगा से कुल 5 पोखर की उड़ाही हुई है। अमृत सरोवर जो कि प्रखंड परिसर के पीछे स्थित पोखर का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए लागत 5,77,196 है। जिसका क्षेत्रफल 1 एकड़ है जिसकी लंबाई 64.02 मीटर...

गरीब एवं वंचित छात्रों को निःशुल्क साइकिल किया गया वितरण।

चित्र
महाराष्ट्र: कामोठे के कुशल समाजसेवी श्री रवि दादा गोवारी के जन्मदिवस के अवसर पर गरीब एवं होटकारू विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कामोठे स्थित रायत शिक्षण संस्था का न्यू इंग्लिश स्कूल में पूर्व सांसद श्री रामशेठ ठाकुर साहब के हाथों गरीब एवं वंचित छात्रों को निःशुल्क साइकिल वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री रवि गोवारी और प्रधानाध्यापक सर्व सेवक वृन्द न्यू इंग्लिश स्कूल कामोठे ने किया। उमेश भोइटे, निविद जाधव, मनमीत सिंह, अनिकेत म्हात्रे, रवि भगत, गणेश सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का बहुमूल्य सहयोग मिला।   मौके पर श्री प्रशांत दादा ठाकुर साहब, पनवेल के शक्तिशाली विधायक और श्रीमती हेमलता रवि गोवारी, पनवेल नगर निगम की पार्षद और स्वामी म्हात्रे, बलराम चिपलेकर, क्लर्क, रवींद्र जोशी, राजेश गायकर, रमेश तुपे, राजेश म्हात्रे, हर्षवर्धन पाटिल थे। जय पावनेकर, जयकुमार डिगोले, श्रीमती विद्या तमखड़े, दीपाली तिवारी, प्रवीण कोर्डे, नवनाथ भोसले,प्रभुदास गोवारी उपस्थित थे। 

ट्रैक्टर–मोटरसाईकिल के बीच टक्कर से युवक की मौत, दुसरे की हालत गंभीर।

चित्र
सीतामढी: जिला के सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के सीतामढी –बैरगिनिया मुख्य पथ के मनियारी चौक से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर–मोटरसाईकिल के बीच हुई टक्कर में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, ट्रैक्टर मनियारी बाजार से तेज रफ्तार में आ रहा था, मनियारी चौक से दक्षिण मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी, इसके चपेट मे आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,वही एक युवक घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान मनियारी गांव के वार्ड नं 6 के खरहिया टोला निवासी सुरेंद्र राय के 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई हैं, मृत युवक सुप्पी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधी नागेंद्र राय का चचेरा भाई सुरेंद्र राय का पुत्र है ,वही घायल युवक की पहचान साहुल कुमार के रूप मे की गई है ,उसका इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है, मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष मंजर अहमद खान पुलिस बलों के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सीतामढी सदर अस्पताल भेज दिया है ,वही ट्रैक्टर व चालक को उपस्थित लोगो के द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया है, घटना की जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम म...

सुप्पी में स्वास्थ्य मेला संपन्न, लोगो को किया गया निः शुल्क जांच।

चित्र
सुप्पी: अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोठिया राय पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन स्थानीय रीगा विधायक मोतीलाल प्रसाद ने की। सुबह 9:00 बजे से पहले ही सभी स्वास्थ्य कर्मी उक्त स्थल पर पहुंच चुके थे।स्वास्थ्य मेला में जांच के लिए आए लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय वार्ड नंबर 16 निवासी राज मंगल ठाकुर ने बताया कि कि स्वास्थ्य मेला में जहां लोग अनेक प्रकार की बीमारी लेकर गए थे। ऐसे बीमार व्यक्तियों को बीमारी के अनुसार दवा न देकर कुछ ही प्रकार की दवा दी गई। जिसमें दर्द, बुखार, बीपी जैसे कुछ अन्य दवाइयां शामिल थे। राज मंगल ठाकुर का कहना था कि अगर स्वास्थ्य विभाग बीमारी के अनुसार दवा देने में असमर्थ है तो इस प्रकार के आयोजन करने का क्या फायदा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे कई लोगों को खाली हाथ वापस आना पड़ा। हालांकि इस संबंध में यह जानकारी मिली कि नेटवर्क ना होने के कारण आयुष्मान कार्ड के काम में बाधा पहुंची थी।  *स्टॉल की संख्या और वहां हुई जांच* 01. सा...

हेमंत ने बड़ी सादगी के साथ मनाया जन्मदिन।

चित्र
सुप्पी: भाजपा मंडल अध्यक्ष व सभा ससौला पंचायत के मुखिया हेमंत कुमार मिश्रा ने बड़ी सादगी के साथ अपने जन्मदिन को मनाया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि आज के इस शुभ दिन की शुरुआत करते हुए उन्होंने लोक कल्याण के लिए हवन यज्ञ किया। श्री मिश्रा ने कहा कि भगवान से लोगों को सुरक्षित रखने व समाज को हर बुराई से बचाने के लिए हवन यज्ञ किया गया है। उन्होंने तमाम ऐसे लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु के लिए कामना की। श्री मिश्रा ने कहा कि आज के अवसर पर मैं उन लोगों का भी धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिन्होंने उस पर विश्वास कर मुझे पंचायत का दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकाल में पंचायत में किसी भी प्रकार भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा।

आदर्श प्रखंड बनाने के लिए बैठक की गई आयोजित।

चित्र
सुप्पी: प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा गांव निवासी रविंद्र सिंह के दरवाजे पर सुप्पी को आदर्श प्रखंड बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता रविंद्र सिंह ने की।बैठक में प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवम रोजगार के क्षेत्र में प्रखंड अग्रणी कैसे हो इस पर विचार किया गया।बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की क्रियान्वन समिति का गठन एक मई को होगा।बैठक के बाद शिवेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन पूरी तरह गैर राजनीतिक होगा।बैठक में अरविंद कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, शिवेंद्र सिंह,मुन्ना कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

चैती छठ प्रातःअर्ध्य के साथ शुक्रवार को संपन्न।

चित्र
महापर्व चैती छठ उदयगामी सूर्यदेव के अर्ध्य के साथ ही शुक्रवार को संपन्न हुआ सीतामढी: जिला में सभी जगहों पर आस्था का महा पर्व चैती छठ उदयगामी सूर्यदेव के अर्ध्य के साथ ही शुक्रवार को संपन्न हुआ। मंगलवार को नहा खा के साथ शुरू हुए इस महापर्व में छठ व्रतियों ने बुधवार की रात्रि को खरना किया।बृहस्पतिवार की शाम छठ पूजा के लिए वृती घाट पर एकत्र हुए। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई गई वेदियों पर फल, मिठाई और गन्ने का प्रसाद चढ़ाकर और दीप जलाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद अस्त होते सूर्य को नदी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। सूर्योपासना के बाद नदी में दीपदान किया गया। छठ माँ की उपासना के दौरान महिलाओं के द्वारा गाए गए छठ गीत से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 36 घंटे बाद निर्जला व्रत कर रहे छठ व्रतियों ने पारन किया।क्षेत्र में सभी जगहों पर पर्व को हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।

चैत्र मास में चैती छठ व्रत का विशेष महत्व।

चित्र
आस्था के इस महान मास चैत्र मास में चैती छठ व्रत का विशेष महत्व माना गया है 5/4/2022 को मंगलवार नहा खा बुधवार खरना बृहस्पतिवार संध्या घाट शुक्रवार प्रातः भोरिया घाट का उत्सव मना कर भगवान भास्कर को अर्घ देकर इस व्रत का पूर्णाहुति उद्यापन किया जाता है।  यह व्रत खासकर हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण आस्था का पर्व है, या व्रत पुरुष एवं महिलाएं बच्चे सभी आस्था के साथ भाव भक्ति से करते हैं।  इस व्रत का एक विशेष महत्व यह भी है, कि अस्त सूरज को भी पूजन अर्चन करके फिर उदित सूरज को भी पूजन अर्चन करके इस व्रत का उद्यापन किया जाता है।  यह एक ऐसा व्रत है जिसकी महिमा अगम अपार है और इस व्रत को गरीब से गरीब अमीर से अमीर बहुत ही सरल तरीका से कर पाते हैं जैसे भगवान भास्कर अपनी किरण सभी पर प्राकृतिक में रहने वाले जीवो पर एक समान बिखेरते हैं उसी प्रकार इस वर्ष का भी महिमा सभी के लिए बराबर है।  क्या बड़ा क्या छोटा इस आस्था के पर में आज महिलाओं ने पुरुषों ने बड़ी भाव भक्ति के साथ खरना पूजन करके भगवान भास्कर का प्रथम आवरण का पूजन पूर्ण किया छठ व्रतियों का कल पूरे दिन उपवास के बाद संध्य...

होली खेले रघुवीरा बिरज में होली खेले रघुवीरा।

चित्र
मिथिला में वसंत की बिदाई समारोह होली (जिसे आम मैथिलजन फगुआ कहते हैं) हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । होली के अवसर पर उत्साह, उमंग तथा आनंद के साथ अबीर-गुलाल का यह अनुपम त्यौहार पारम्परिक रूप से समाज के सभी वर्गों ने मिलकर मनाया ।  आज चर्चा करूँगा मुजफ्फरपुर जिला के हथौड़ी थाना अंतर्गत सहिला रामपुर की जहाँ ग्रामीण समाज के लोगों ने  जाति, धर्म, वर्ग के भेद को भुलाकर एक साथ एकत्रित होकर प्रेम के पर्व होली का विलक्षण आयोजन किया । विभिन्न टोली बनाकर नौजवान, वृद्ध सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए एकता का अद्भूत उदाहरण प्रस्तुत किया । बच्चों के उत्साह का क्या कहना ! रंगोत्सव का यह पर्व आनंद का संचार संचारित करता है । होली के दिन मुख्य रूप से चार प्रकार के रंगों का उपयोग किया जाता है । लाल रंग जो प्रेम का परिचायक है, पीला रंग शुभ्रता का संदेश देता है, नीला रंग कृष्ण स्वरूप को दर्शाता है तथा हरा रंग हरितिमा का प्रतीक है । वसंत को ऋतुराज कहा जाता है । इस प्रकार सहिला रामपुर के ग्रामीण समाज ने इन रंगों के साथ मिलकर होली का पर्व मनाया ।इस अवसर पर ग्रामीणों ने...

होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन।

चित्र
नवी मुंबई : नवी मुंबई मैथिल ट्रस्ट के तत्वावधान में बेलापुर स्थित एकता विहार के समाज सदन हॉल में परंपरागत होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया । विगत् वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए तथा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के कारण आयोजन स्थगित किया गया था। लेकिन सामान्य स्थिति होने के फलस्वरूप समाज सदन का प्रेक्षागृह होलीमय हो चुका था। प्रवासी मिथिला समाज के अतिरिक्त अन्य समाज के विशिष्ट महानुभाव भी आयोजन में सहभागी बनते हुए रंगोत्सव के इस महापर्व को स्मरणीय बनाने में अहम् भूमिकाओं का निर्वहन किया । आयोजन का विधिवत् शुभारंभ दीप प्रज्जवल के उपरांत भगवती की वंदना गोसाउनिक गीत "जय जय भैरवी, असुर भयाउनी" से प्रारम्भ हुआ। भगवती वंदना के उपरांत मिथिला के रीति-रिवाज के अनुरूप प्रेक्षागृह में उपस्थित अभ्यागतों को अबीर-गुलाल लगाते हुए स्वागत किया गया । इससे पूर्व स्वरकोकिला तथा सुरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर की मधुर स्मृति में एक मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । रंगोत्सव के इस मधुरमय अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक सुरेनानंदजी द्वारा होली गायन का विलक्षण प्रस्तुति...

सामाजिक विकास प्रतिष्ठान संस्था के द्वारा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

चित्र
आदित्य दृष्टि सामाजिक विकास प्रतिष्ठान, संस्थापक कैप्टन अंशु अभिषेक द्वारा होली मिलन समारोह एवं लिट्टी चोखा भोज का आयोजन सोमवार 07 मार्च को ग्राम-सिसई,सिवान में किया गया।   इस खास मौके पर श्री बलिराम सिंह पूर्व मुखिया,श्री विक्रमा यादव पूर्व प्रधानाध्यापक,पंडित श्री रंजन पाठक,श्री ब्यासदेव सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक,श्री रंजीत सिंह,श्री जलेश्वर सिंह बैंक मैनेजर,श्री अनिल सिंह,श्री जितेन्द्र सिंह, श्री अरुण कुमार सिंह,श्री देवेन्द्र सिंह,श्री मुकु सिंह,श्री हंसनाथ पांडेय,श्री कुलदीप पांडेय,श्री अनु सिंह,श्री जयराम प्रसाद,श्री नागेंद्र सिंह,श्री अनिल गिरी,श्री रजनीश सिंह,श्री सुरेश यादव उपस्थित रहें एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में इन सभी समानित सदस्यों का मुख्य योगदान रहा। आदित्य दृष्टि सामाजिक विकास प्रतिष्ठान संस्था ने सभी सम्मानित सदस्यों एवं भाई बंधुओं को आपसी भाईचारा एवं प्रेम का प्रतीक होली पर्व की ढेर सारी बधाइयाँ और हार्दिक शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।  कॅप्टन अंशु अभिषेक संस्थापक आदित्य दृष्टी सामाजिक विकास प्रतिष्ठा...

पूर्व विधायक ने अग्नि पीड़ितों के बिच राहत सामाग्री का किया वितरण।

चित्र
सुप्पी: बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सह पूर्व रीगा विधायक अमित कुमार “टुन्ना” ने सुप्पी प्रखण्ड के बरहरवा पंचायत के वार्ड न० 07 (बरहरवा पुनर्वास गाव) में आचानक शार्ट सर्किट होने से 20 परिवारों के घर जलकर राख रामनाथ पासवान, राम्श्रेष्ट पासवान, श्री पासवान, नरेश पासवान, गौरीशंकर ठाकुर समेत कई घर में लगी आग घटना के बाद पीड़ित परिवार को पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के प्रतिनिधि गोपेश सिंह ने राहत सामग्री उपलब्ध कराया, चावल दाल त्रिपाल नगद राशि समेत अन्य सामग्री कराया उपलब्ध एवं हर प्रकार सरकारी सहायता दिलाने हेतु आश्वासन दिया | मौके पर उपस्थित रामज्ञा राय, शम्भू पासवान, जुगुत पासवान,गुड्डू कुमार एवं ग्रामीण मौजूद थे |