सामाजिक विकास प्रतिष्ठान संस्था के द्वारा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

आदित्य दृष्टि सामाजिक विकास प्रतिष्ठान, संस्थापक कैप्टन अंशु अभिषेक द्वारा होली मिलन समारोह एवं लिट्टी चोखा भोज का आयोजन सोमवार 07 मार्च को ग्राम-सिसई,सिवान में किया गया।
  इस खास मौके पर श्री बलिराम सिंह पूर्व मुखिया,श्री विक्रमा यादव पूर्व प्रधानाध्यापक,पंडित श्री रंजन पाठक,श्री ब्यासदेव सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक,श्री रंजीत सिंह,श्री जलेश्वर सिंह बैंक मैनेजर,श्री अनिल सिंह,श्री जितेन्द्र सिंह, श्री अरुण कुमार सिंह,श्री देवेन्द्र सिंह,श्री मुकु सिंह,श्री हंसनाथ पांडेय,श्री कुलदीप पांडेय,श्री अनु सिंह,श्री जयराम प्रसाद,श्री नागेंद्र सिंह,श्री अनिल गिरी,श्री रजनीश सिंह,श्री सुरेश यादव उपस्थित रहें एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में इन सभी समानित सदस्यों का मुख्य योगदान रहा।
आदित्य दृष्टि सामाजिक विकास प्रतिष्ठान संस्था ने सभी सम्मानित सदस्यों एवं भाई बंधुओं को आपसी भाईचारा एवं प्रेम का प्रतीक होली पर्व की ढेर सारी बधाइयाँ और हार्दिक शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
 कॅप्टन अंशु अभिषेक संस्थापक आदित्य दृष्टी सामाजिक विकास प्रतिष्ठान संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करना है, बालगृह अनाथ आश्रम का निर्माण करना (मुफ्त शिक्षा एवं छात्रावास की व्यवस्था), मंदिर का निर्माण कार्य, बेरोजगार,गरीब,असहाय,जरूरतमंद महिलाओं को लघु उद्योग के माध्यम से स्वावलंबन हेतु मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण देना है, जिससे महिलाओं में जागरूकता आये,स्वावलंबी बने और अपने जीवन और परिवार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मैथिली भाषा-संस्कृति पर बनी पहले मैथिली वेबसीरीज " नूनरोटी" का हुआ उत्साह और उल्लास के साथ आयोजन।

मैथिल मिलन महोत्सव का हुआ आयोजन

घर –घर अक्षत व राम मंदिर चित्र सह पत्रक का हुआ वितरण