संदेश

बौधि देवी स्थान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

108 कन्याओ के द्वारा निकाली गई कलश शोभायात्रा

चित्र
सीतामढी: जिला के सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के नरकटिया बौधि देवी स्थान पर आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं नौ दिवसीय रामकथा की कलश शोभायात्रा बुधवार को निकाली गई जिसमें 108 कन्याओ ने भाग लिया।  शोभा यात्रा बौधी देवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नरहा, बभनगामा शंकर मंदिर, नरकटिया,अंबा खुर्द, मोहनी मंडल होते हुए जमुनिया मठ के उतरहिनी बागमती पुरानी धार पहुंची। जहां बागमती नदी का जल कन्याओं के द्वारा कलश में भरकर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर प्रांगण में रखा गया।  जिसके बाद पुजारी द्वारा मंत्रोचार के साथ विधिवत यज्ञ की शुरुआत करवाई गई। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए प्रेमभूषण जी महाराज ने बताया कि यह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व राम कथा बुधवार से शुरू हुई है।  जिसमें बुधवार को कलश शोभायात्रा, गुरुवार को मंडप प्रवेश, शुक्रवार संध्या चार बजे से प्रतिदिन रामकथा का आयोजन। शुक्रवार को अग्नि मंथन के साथ यह नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ हो गया जो शनिवार 12 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो जाएगी।  इस महायज्ञ में वृंदावन की कथा वाचिका स...