संदेश

sitamarhi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घर –घर अक्षत व राम मंदिर चित्र सह पत्रक का हुआ वितरण

चित्र
बिहार/सीतामढ़ी:-   जिला के बेलसंड प्रखण्ड क्षेत्र के चंदौली पंचायत में घर –घर अक्षत व राम मंदिर चित्र सह पत्रक वितरण किया गया। प्रखण्ड के संघ कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण कुमार एवं सांसद प्रतिनिधि साकेत कुमार सिंह के नेतृत्व में चंदौली पंचायत के घर –घर में अक्षत व राम मंदिर चित्र सह पत्रक वितरण किया गया। इस अवसर पर क्या बच्चे ,क्या बुढ़े और क्या जवान सभी ने  बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने आराध्य  श्री रामचन्द्र जी  के प्रति काफी श्रद्धा, भक्ति  और आस्था  दिखाई। उत्साह  ऐसा की ठंढ भी भाग रही कोशों दूर    जैसा कि आप सभी जानते हैं  की 22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में श्री रामलला विराजमान होने जा रहे हैं।    जिसके उपलक्ष्य में क्षेत्र वासियों को गाजे बाजे के साथ अक्षत देकर अयोध्या जाने का आमंत्रण दिया जा रहा हैं।    अभियान प्रमुख ने बताया कि पूजित अक्षत घर घर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही आमजनों से आग्रह किया की  जा रहा है की  22 जनवरी 2024 के दिन सभी मठ मंदिरों एवं सभी राम भक्तों को अपने अपने घरों...

विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने आम-जन से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना

चित्र
सीतामढी: शुक्रवार को समाहरणालय स्थित  विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने आम-जन से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कई प्राप्त शिकायतो के आलोक में संबंधित अधिकारियों को बुलाकर कर त्वरित निष्पादन का  निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि जनशिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उसका ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में संबधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर कई शिकायतो का ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया गया।साथ ही  मदीना खातून ने अपनी बेटी के विवाह हेतु कन्या विवाह योजना अंतर्गत सहायता की मांग की जिसे जिला पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी जिला बाल संरक्षण इकाई सोनी कुमारी को कन्या विवाह योजना अंतर्गत 5000 रुपये सहायता हेतु निर्देश दिया।  पुनौरा के चंदन साह को पारिवारिक लाभ हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को अग्रेतर कारवाई हेतु निर्देश दिया गया। इसी क्रम में रामसेवक पासवान को चौकीदारी बहाली की सूचना के मांग पर जिला स्थापना शाखा से सूचना उपलब्ध कराई गई। साथ ही अधिकत...