संदेश

मैथिल मिलन महोत्सव लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मैथिल मिलन महोत्सव का हुआ आयोजन

चित्र
 महाराष्ट्र: कल्याण स्थित मोहन मेंडॉस ग्राउंड में मैथिल मिलन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया ।  कार्यक्रम का उद्घाटन मैथिली आंदोलन के अग्रणी नेता तथा विद्यापति सेवा संस्थान के संस्थापक महासचिव डॉ० वैद्यनाथ चौधरी बैजू ने किया ।   दीप प्रज्ज्वलन वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम चन्द्र झा (प्रेमजी) तथा युवा उद्योगी तथा समाजसेवी शंकर झा द्वारा किया गया ।  इस महोत्सव के विशाल मंच पर भव्य कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरेण्य तथा वरिष्ठ महाकवि बुद्धिनाथ झा ने  की ।  सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० वैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उपस्थित जनसमुदाय से जनगणना में मातृभाषा के रूप में मैथिली लिखाने का अनुरोध किया । मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार तथा भारत के निर्वाचन आयोग, दरभंगा जिला के आइकॉन मणिकांत झा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । कवि सम्मेलन में मैथिली हास्य-व्यंग्य के शिखर-पुरूष डॉ० जयप्रकाश चौधरी जनक ने अपनी रचना के माध्यम से भरपुर मनोरंजन किया । मैथिली मंच के प्रख्यात कवि अर्जुन कविराज, दिल्ली से प...