चैती छठ प्रातःअर्ध्य के साथ शुक्रवार को संपन्न।

महापर्व चैती छठ उदयगामी सूर्यदेव के अर्ध्य के साथ ही शुक्रवार को संपन्न हुआ
सीतामढी: जिला में सभी जगहों पर आस्था का महा पर्व चैती छठ उदयगामी सूर्यदेव के अर्ध्य के साथ ही शुक्रवार को संपन्न हुआ। मंगलवार को नहा खा के साथ शुरू हुए इस महापर्व में छठ व्रतियों ने बुधवार की रात्रि को खरना किया।बृहस्पतिवार की शाम छठ पूजा के लिए वृती घाट पर एकत्र हुए। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई गई वेदियों पर फल, मिठाई और गन्ने का प्रसाद चढ़ाकर और दीप जलाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद अस्त होते सूर्य को नदी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। सूर्योपासना के बाद नदी में दीपदान किया गया। छठ माँ की उपासना के दौरान महिलाओं के द्वारा गाए गए छठ गीत से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 36 घंटे बाद निर्जला व्रत कर रहे छठ व्रतियों ने पारन किया।क्षेत्र में सभी जगहों पर पर्व को हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मैथिली भाषा-संस्कृति पर बनी पहले मैथिली वेबसीरीज " नूनरोटी" का हुआ उत्साह और उल्लास के साथ आयोजन।

मैथिल मिलन महोत्सव का हुआ आयोजन

घर –घर अक्षत व राम मंदिर चित्र सह पत्रक का हुआ वितरण