सीओ ने अग्नि पीड़ित के बीच सहायता सामग्री की वितरित।


सीतामढी:जिला के प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा पुनर्वास वार्ड क्रमांक सात के अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया गया। अंचल अधिकारी रामजी प्रसाद केसरी ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक-एक कोरोना किट,साड़ी सेट-01,छोटी दरी-01, मछरदानी-01, थाली,गलास, कटोरी-01-01 सेट, ब्रश, मंजन सिंगार सेट  इत्यादि अन्य जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराया। सीओ ने बताया कि शनिवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से बरहरवा पुनर्वास वार्ड 7 में आग लग गई थी जिनमें लोगों का घर और अन्य वस्तुएं जलकर नष्ट हो गए। मौके पर वर्तमान मुखिया रंजीत कुमार दास, पंचायत समिति सदस्य अविनाश कुमार पासवान, वार्ड सदस्य एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास नारायण घरत जी के जन्मदीन पर लोगों ने दी बधाई।

108 कन्याओ के द्वारा निकाली गई कलश शोभायात्रा

महिला दिवस और होली मिलन की खबर से झूम उठी सखी- बहिनपा।