मशहूर गायक और म्यूजिक डायरेक्टर बप्‍पी लहरी का मुंबई के जुहू क्रिटी केयर अस्पताल में निधन ।







बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बप्‍पी लहरी का मुंबई में जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया, वह 69 साल के थे। बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था.
बता दें कि
बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था. गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी. 2014 में वे पश्चिम बंगाल के श्रीराम पुर लोकसभा सीट से बीजेपी के लिए चुनाव में खड़े हुए थे लेकिन हार गए। फिल्मी दुनिया मे उनके कंपोज किए गए सैकड़ों गाने आज भी लोगों की जुबान पर है।

https://youtu.be/6xwmbGzhU6o

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास नारायण घरत जी के जन्मदीन पर लोगों ने दी बधाई।

108 कन्याओ के द्वारा निकाली गई कलश शोभायात्रा

महिला दिवस और होली मिलन की खबर से झूम उठी सखी- बहिनपा।