कृतिका एवं सारंग शेखर परिणय-सूत्र में बँधे।

दरभंगा:–मैथिल समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजकुमार झा की पुत्री कृतिका तथा सारंग शेखर झाजी का माँगलिक पाणिग्रहण दिनांक ०२ फरवरी, २०२२ को उनके पैतृक निवास दरभंगा जिलान्तर्गत सझुआर गाँव में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ । वैवाहिक माँगलिक अवसर पर ग्रामीण समाज उपस्थित होकर वर-वधू के सुखद दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना करते हुए आशीर्वाद दिया । वैवाहिक समारोह में मुंबई से वरिष्ठ समाजसेवी तथा मैथिल समन्वय समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द्र झा (प्रेमजी) एवं समिति के सलाहकार श्री भारतेन्दु विमल झा उपस्थित हुए । इस अवसर पर बेनीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री अजय चौधरी तथा बेनीपुर प्रमुख श्री मुकुन्द चौधरी भी उपस्थित हुए । मिथिला के पारम्परिक परम्पराओं का अनुपालन करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महिला दिवस और होली मिलन की खबर से झूम उठी सखी- बहिनपा।

108 कन्याओ के द्वारा निकाली गई कलश शोभायात्रा

चैती छठ प्रातःअर्ध्य के साथ शुक्रवार को संपन्न।