संदेश

जनता दरबार में आधा दर्जन से अधिक मामलो का हुआ निपटारा।

चित्र
सुप्पी: भूमि विवाद मामलों की सुनवाई हेतु आयोजित जनता दरबार में शनिवार को कुल आठ मामलों में सुनवाई हुई। आयोजित जनता दरबार में सीओ रामजी प्रसाद केसरी और प्रभारी थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने संयुक्त रुप से भूमि विवाद संबंधित आए 8 मामलों को सुना। जिसके बाद 2 मामलों का निष्पादन ऑन द सपोर्ट किया गया। वहीं अन्य मामलों में जरूरी कागजात के साथ दोनों पक्षों को अगली निर्धारित तीथी पर आने को कहा गया। सी ओ रामजी प्रसाद केसरी ने कहा कि कुछ मामलों की सुनवाई में दूसरे पक्ष अनुपस्थित थे इस वजह से सुनवाई नहीं हो पाई ऐसे व्यक्तियों को नोटिस के जरिए अगली दी गई थी थी पर उपस्थित रहने को कहा गया कुछ मामलों में जरूरी कागजात के अभाव में सुनवाई अगली तारीख को दी गई।

औचक निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना के कार्यालय में लटका ताला।

चित्र
सुप्पी: प्रखंड क्षेत्र के बाल विकास परियोजना कार्यालय का आलम कुछ यूं है 12 बजे तक लेट नहीं और दो बजे किसी से भेंट नहीं।यह की एक या दो दिन की बात नहीं है। लगातार लेट लतीफा देखने को मिलता है इस कार्यालय में। इसी क्रम में शनिवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय सुप्पी का प्रमुख तेतरी देवी एवं बीडीओ सनी सौरभ द्वारा दिन के करीब 12:00 बजे औचक निरीक्षण किया गया।जिस क्रम में प्रमुख एवं बीडीओ द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय में ताला लटका पाया गया। प्रमुख एवं बीडीओ द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय के गेट पर करीब आधा घंटा इंतजार किया गया ।परंतु कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित नहीं हो सके। जिस कारण प्रमुख एवं बीडीओ को बैरंग ही लौटना पड़ा। 🔴 क्या कहा प्रखंड प्रमुख ने  प्रमुख तेतरी देवी ने बताया कि मेरे द्वारा किए गए आज तक निरीक्षण में पाया गया कि सुबह के 11:30 बजे तक सीडीपीओ कार्यालय में ताला लटका हुआ था उसके बाद मैंने तकरीबन आधे घंटे तक गेट के बाहर इंतजार किया कि शायद कोई कर्मचारी ना करके बोले मगर 12:00 बजे तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी या नहीं पहुंचे निरीक्षण के क्रम में द...

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी ने सुप्पी तटबंधों का किया निरीक्षण।

चित्र
सुप्पी: जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा ने प्रखंड क्षेत्र के कई तटबंधो का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बताया कि निरीक्षण में यह पाया गया कि सभी तटबंधो की स्थिति अच्छी है अगर आगे चलकर किसी भी तटबंध में किसी भी प्रकार की दिक्कतें आती है उसकी यथाशीघ्र मरमत कराया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी ने प्रखंड में चल रहे मनरेगा कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सुप्पी प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहे अमृत सरोवर जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बरसात से पहले कार्य को पूर्ण करने की बात कही। साथ ही उपस्थित मनरेगा विभाग के कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित विभाग से जानकारी मांगी जिसमें मनरेगा विभाग ने बताया कि जल संसाधन विभाग से दो पोखर का कार्य हुआ है। उसमें एक मोहनी मंडल और एक सुप्पी में है वहीं मनरेगा से कुल 5 पोखर की उड़ाही हुई है। अमृत सरोवर जो कि प्रखंड परिसर के पीछे स्थित पोखर का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए लागत 5,77,196 है। जिसका क्षेत्रफल 1 एकड़ है जिसकी लंबाई 64.02 मीटर...

कामोठे में विभिन्न कार्यों का किया गया उद्घाटन।

चित्र
महाराष्ट्र: कामोठे के कुशल समाजसेवी श्री रवि दादा गोवारी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर पनवेल नगर निगम के सदन नेता श्री परेश सेठ ठाकुर साहब द्वारा कामोठे में विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया गया। सेक्टर 14 में पाथवे पर पाथवे लाइट का उद्घाटन एवं विभिन्न सोसायटियों में कूड़ेदान कूड़ेदानी बांटे गए।         उसके बाद केक काटा गया।  तथा विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं कामोठे के नागरिकों ने श्री रवि दादा को जन्मदिन की बधाई दी,एवं जय दादा युवा मंच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अन्य कार्यकर्ता जयकुमार डिगोले, गोमेश म्हात्रे, तेजस जाधव, रवि भगत, अनिकेत म्हात्रे, प्रशांत मिश्रा, आशितोष सोनवणे, संदीप भांगे, तेजस खाड़े, निविद, उमेश, ऋषि, गणेश सोलंकी मनमीत सिंह, सत्यम शर्मा, रॉबिन जायसवाल व अन्य कार्यकर्ता को विशेष धन्यवाद दीया । समारोह में पार्षद श्रीमती हेमलता गोवारी, पार्षद श्रीमती कुसुम म्हात्रे, कामोठे मंडल अध्यक्ष श्री रवींद्र जोशी, श्री हैप्पी सिंह, श्री रमेश तुपे, श्री हर्षवर्धन पाटिल, श्री हर्षवर्धन पाटिल, श्री. सुशील शर्म...

गरीब एवं वंचित छात्रों को निःशुल्क साइकिल किया गया वितरण।

चित्र
महाराष्ट्र: कामोठे के कुशल समाजसेवी श्री रवि दादा गोवारी के जन्मदिवस के अवसर पर गरीब एवं होटकारू विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कामोठे स्थित रायत शिक्षण संस्था का न्यू इंग्लिश स्कूल में पूर्व सांसद श्री रामशेठ ठाकुर साहब के हाथों गरीब एवं वंचित छात्रों को निःशुल्क साइकिल वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री रवि गोवारी और प्रधानाध्यापक सर्व सेवक वृन्द न्यू इंग्लिश स्कूल कामोठे ने किया। उमेश भोइटे, निविद जाधव, मनमीत सिंह, अनिकेत म्हात्रे, रवि भगत, गणेश सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का बहुमूल्य सहयोग मिला।   मौके पर श्री प्रशांत दादा ठाकुर साहब, पनवेल के शक्तिशाली विधायक और श्रीमती हेमलता रवि गोवारी, पनवेल नगर निगम की पार्षद और स्वामी म्हात्रे, बलराम चिपलेकर, क्लर्क, रवींद्र जोशी, राजेश गायकर, रमेश तुपे, राजेश म्हात्रे, हर्षवर्धन पाटिल थे। जय पावनेकर, जयकुमार डिगोले, श्रीमती विद्या तमखड़े, दीपाली तिवारी, प्रवीण कोर्डे, नवनाथ भोसले,प्रभुदास गोवारी उपस्थित थे। 

ट्रैक्टर–मोटरसाईकिल के बीच टक्कर से युवक की मौत, दुसरे की हालत गंभीर।

चित्र
सीतामढी: जिला के सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के सीतामढी –बैरगिनिया मुख्य पथ के मनियारी चौक से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर–मोटरसाईकिल के बीच हुई टक्कर में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, ट्रैक्टर मनियारी बाजार से तेज रफ्तार में आ रहा था, मनियारी चौक से दक्षिण मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी, इसके चपेट मे आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,वही एक युवक घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान मनियारी गांव के वार्ड नं 6 के खरहिया टोला निवासी सुरेंद्र राय के 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई हैं, मृत युवक सुप्पी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधी नागेंद्र राय का चचेरा भाई सुरेंद्र राय का पुत्र है ,वही घायल युवक की पहचान साहुल कुमार के रूप मे की गई है ,उसका इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है, मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष मंजर अहमद खान पुलिस बलों के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सीतामढी सदर अस्पताल भेज दिया है ,वही ट्रैक्टर व चालक को उपस्थित लोगो के द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया है, घटना की जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम म...

सुप्पी में स्वास्थ्य मेला संपन्न, लोगो को किया गया निः शुल्क जांच।

चित्र
सुप्पी: अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोठिया राय पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन स्थानीय रीगा विधायक मोतीलाल प्रसाद ने की। सुबह 9:00 बजे से पहले ही सभी स्वास्थ्य कर्मी उक्त स्थल पर पहुंच चुके थे।स्वास्थ्य मेला में जांच के लिए आए लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय वार्ड नंबर 16 निवासी राज मंगल ठाकुर ने बताया कि कि स्वास्थ्य मेला में जहां लोग अनेक प्रकार की बीमारी लेकर गए थे। ऐसे बीमार व्यक्तियों को बीमारी के अनुसार दवा न देकर कुछ ही प्रकार की दवा दी गई। जिसमें दर्द, बुखार, बीपी जैसे कुछ अन्य दवाइयां शामिल थे। राज मंगल ठाकुर का कहना था कि अगर स्वास्थ्य विभाग बीमारी के अनुसार दवा देने में असमर्थ है तो इस प्रकार के आयोजन करने का क्या फायदा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे कई लोगों को खाली हाथ वापस आना पड़ा। हालांकि इस संबंध में यह जानकारी मिली कि नेटवर्क ना होने के कारण आयुष्मान कार्ड के काम में बाधा पहुंची थी।  *स्टॉल की संख्या और वहां हुई जांच* 01. सा...